स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी एक दिवसीय रायसेन जिले के दौरे पर
भोपाल : गुरूवार, दिसम्बर 24, 2020, 20:53 IST

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी 25 दिसम्बर को रायसेन जिले के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी 25 दिसम्बर को सुबह 10 बजे भोपाल से साँची के लिये रवाना होंगे। साँची में पूर्वान्ह 11 बजे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतरण कार्यक्रम के प्रसारण में सम्मिलित होंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी दोपहर में साँची में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक्स-रे मशीन का लोकार्पण करेंगे। दोपहर बाद 2.30 बजे साँची से ग्राम गुलगाँव जायेंगे और गुलगाँव में नव-निर्मित गौशाला भवन का लोकार्पण करेंगे। गुलगाँव से रायसेन पहुँचेंगे और रायसेन में एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर शाम को भोपाल वापस आयेंगे।
महेश दुबे
Source link

