हाथरस में लोग जमकर कह्रीद रहे दीपक
लोगों का कहना है कि कोरोनावायरस (Coronavirus) जैसी महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा अपील की गई है, इसका हम पालन करते हुए रात्रि 9:00 बजे अपने घरों में दीपक जलाकर एकजुटता दिखाएंगे.
PM ने की है 9:00 बजे 9 मिनट तक दीपक जलने की अपील
बता दें कि देश इस समय कोरोनावायरस जैसी गंभीर महामारी से जूझ रहा है. आए दिन कोरोना से पॉजिटिव लोगों की संख्या देश में बढ़ रही है. इस बीच प्रधानमंत्री द्वारा लोगों में एकजुटता बनाए रखने के लिए 5 अप्रैल को रात्रि 9:00 बजे 9 मिनट तक दीपक. कैंडल व फ़्लैश लाइट जलाने की लोगों से अपील की थी. जिसके बाद यूपी के तमाम जिलों सहित हाथरस जिले में लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है. लोग सुबह से ही कच्ची मिट्टी के दिए लेने के लिए दुकानों पर पहुंच गए हैं और जमकर खरीदारी कर रहे हैं.
कुम्हारों के चेहरों पर छाई ख़ुशीलोगों के दीपक खरीदने से मिट्टी के दीए बनाने वाले कुम्हारों के चेहरों पर दीपावली से पहले ही खुशी छाई हुई है. उनका कहना है के प्रधानमंत्री मोदी जी के आदेश के बाद लोग दिए खरीद रहे हैं. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की वजह वे हम भूखमरी की कगार पर थे. अब इस अपील से दूर हो रही है. अब हम पेट भर के रोटी खा सकेंगे. वहीं लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन करते हुए कहा है कि हम लोग रात्रि 9:00 बजे अपने अपने घरों में दीपक जलाएंगे जिससे हम लोगों में एकजुटता बनी रहे.
दिया बेचने वाली नूर बेगम ने कहा कि पीएम मोदी की अपील के बाद से ही दीयों की मांग बढ़ गई है. लॉकडाउन की वजह से हम भुखमरी की कगार पर थे. लेकिन लोगों के दीयों की बढ़ी खरीद से से लगता है कि बच्चों को खाना मिलेगा. उन्होंने भी लोगों से अपील की कि कोरोना के खिलाफ इस जंग में राष्ट्र एकता के लिए सभी एक दीपक जरूर जलाएं.
ये भी पढ़ें:
UP में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 219, नोएडा में 55, आगरा में 45 केस
फतेहपुर Lockdown: मुफलिसी के बावजूद ये शख्स रोज गरीबों तक पहुंचा रहा भाेजन
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए हाथरस से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 5, 2020, 3:46 PM IST


