हिंदू का प्लाज्मा मुस्लिम और मुस्लिम का प्लाज्मा हिंदू की जान बचा सकता है: केजरीवाल – Delhi cm arvind kejriwal coronavirus lockdown india ncr hindu muslim plasma therapy

  • हम लोगों ने आपस में दीवारें क्यों पैदा की हैं- मुख्यमंत्री
  • दूसरे धर्म के व्यक्ति का प्लाज्मा आपकी जान बचा सकता है

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस के खिलाफ मिल-जुलकर लड़ने की अपील की है. उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में किसी तरह की बाधा न आने दें. उन्होंने कहा कि हम लोगों ने आपस में दीवारें क्यों पैदा की हैं. हिंदू का प्लाज्मा मुस्लिम और मुस्लिम का प्लाज्मा हिंदू की जान बचा सकता है.

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, “लोगों के मन में जज़्बा है कि कैसे दूसरे की जान बचा सकते हैं. कल को हो सकता है कि मुसलमान का प्लाज्मा हिंदू के काम आए और हिंदू का प्लाज्मा मुसलमान के काम आ जाए. भगवान ने तो फर्क नहीं किया. हम लोगों ने आपस में दीवारें क्यों पैदा की हैं. हमें ये सबक लेना चाहिए कि अगर आपके मन में किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति के प्रति दुर्भावना आए तो सोच लीजिएगा कि हो सकता है कि उसका प्लाज्मा कल को आपके काम आए और आपकी जिंदगी बचाए…”

सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को डिजिटिल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘3 मई तक प्रधानमंत्री ने पूरे देश में लॉकडाउऩ का ऐलान किया है. 3 मई के बाद केंद्र सरकार के साथ बातचीत के बाद आगे का रास्ता तय करेंगे. प्लाज्मा थेरेपी से अच्छे नतीजे आ रहे हैं. एक-एक मरीज के ऊपर मैं खुद नजर रख रहा हूं. एक मरीज की हालत बहुत ज्यादा खराब हो रही थी. उनको प्लाज्मा दिया गया और उनकी तबीयत में काफी सुधार आज सुबह तक हुआ. उस मरीज को देखकर हमारा उत्साह बढ़ा है. प्लाज्मा थेरेपी में विश्वास बढ़ा है. मैं उम्मीद करता हूं वह पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर जाएंगे, अभी ICU में हैं.’

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में भी दुकानें खोली जाएंगी. हालांकि इस दौरान मार्केट या मॉल नहीं खोले जाएंगे. उन्होंने कहा कि 3 मई तक लॉकडाउन में कोई ढील नहीं दी जाएगी. सीएम ने लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की भी अपील की.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि परसों रात को केंद्र सरकार ने कुछ दुकानों को खोलने का फैसला किया है. हम केंद्र सरकार के उस आदेश को दिल्ली में भी लागू कर रहे हैं. जो जरूरी सेवाओं की दुकानें थीं, मसलन दवाई की दुकान, किराने की दुकान, फल सब्जी की दुकान वगैरह वो ऐसे ही चलती रहेंगी.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

सीएम ने कहा कि लेकिन इसके अलावा कोई मार्केट-मॉल नहीं खुलेगा. लेकिन रिहायशी इलाकों, गली मोहल्लों की जो दुकानें हैं, उनको खोलने की इजाजत केंद्र सरकार ने दी है. उन्होंने कहा कि कोई मार्केट नहीं खुलेगा. कोई मार्केट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स या मॉल नहीं खुलेगा. कंटेनमेंट एरिया में कुछ नहीं खुलेगा. वहां लॉकडाउन सख्ती से लागू रहेगा. 3 मई तक हम कुछ और खोलने की इजाजत नहीं देंगे.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here