- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के बायां गांव में आयोजित विकास पर्व में हुए शामिल
- जन दर्शन यात्रा में उमड़ा आपार जन समूह
- कांग्रेस के जमाने में हैण्डपंप तक नहीं लग पाता था, हम नर्मदा जल दे रहे हैं
भोपाल। कांग्रेस सरकार के जमाने में हैण्डपंप भी मुश्किल से लगाये जाते थे और हमारी भाजपा सरकार ने नर्मदा मैया का जल घर-घर पहुंचा दिया। जनता के आशीर्वाद से मुझे ताकत मिली है, जिससे मैं निरंतर जनता की सेवा के काम कर रहा हूं। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सीहोर जिले के ग्राम बायां में विकास पर्व के अवसर पर आयोजित आम सभा में कहीं। आम सभा से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘जन दर्शन’ यात्रा भी निकाली, जिसमें आपार जनसमूह शामिल हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में मैंने जो लोगों की तकलीफें देखी थीं, उन्हीं तकलीफों को देखकर मैंने अनेकों योजनाएं बनाई हैं। लाड़ली बहना योजना सिर्फ योजना नहीं है। हमने बहनों को आत्सम्मान और आत्मविश्वास देने का काम किया है। जिसके पास पैसा हो, तो आत्मविश्वास भी बढ़ा रहता है। “लाड़ली बहना” योजना भी यही कर रही है। सीएम ने कहा कि “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना” मेरी जिंदगी की सबसे महत्वपूर्ण योजना है। इसके साथ ही मेरी कोशिश है कि काम करने वाली प्रत्येक बहन की आमदनी कम से कम ₹10,000 महीना हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में भर्ती का अभियान लगातार जारी रहेगा। सरकारी नौकरियों में अभी 1 लाख भर्तियां हो रही हैं, इसके बाद 50 हजार भर्तियां और होंगी। हमारी सरकार ने “मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ” योजना भी शुरू की है, इसमें बच्चे काम सीखेंगे और ₹8,000 से लेकर ₹10,000 तक कमाएंगे भी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो युवा स्वरोजगार के साथ अपना काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए “मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति” योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों, अगर अपनी मेहनत से आपका एडमिशन मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, आईआईटी-आईआईएम या अन्य कहीं भी हो, तो फीस मम्मी-पापा नहीं मामा भरवाएगा। पूरी पढ़ाई नि:शुल्क करवाई जाएगी।
सलकनपुर में भव्य कॉरिेडोर बनाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबकी आस्था और श्रद्धा का केंद्र, सलकनपुर वाली बीजासन मैया का ऐसा भव्य मंदिर बन रहा है, जिसे पूरी दुनिया देखने आाएगी। यह अद्भुत होगा।
बायां गांव को दी कई सौगातें
मुख्यमंत्री ने बायां में कई विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने कहा कि स्कूल में गड्ढों को भरकर समतलीकरण का काम किया जाएगा। नाले के रिटर्निंग वॉल और पट्टीकरण का काम होगा। सलकनपुर कॉरिडोर आगे बढ़ाने के लिए सर्वे होगा और बायां में कचरा संग्रहण वाहन की व्यवस्था और सामुदायिक भवन बनाया जाएगा।