1 M फॉलोअर्स, यातायात थाना प्रभारी पर रेप का केस

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2023/04/daroga.mp4
Bhagwat Prasad Pandey Subedaar Sidhi

सीधी। पुलिस अधिकारी सीधी जिले के यातायात थाना प्रभारी सूबेदार भागवत प्रसाद पांडे, सोशल मीडिया में वे चुलबुल पांडे के नाम से जाने जाते हैं। एक महिला ने उनके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। यह मामला रीवा के महिला थाने में दर्ज हुआ है। महिला ने आरोप लगाया है कि सूबेदार ने प्रेम प्रसंग का झांसा देकर महिला से रेप किया है। यातायात प्रभारी और पीड़ित महिला के प्रेम प्रसंग की कहानी जमकर सोशल मीडिया पर हो रही है। वहीं, सूबेदार ने कहा कि महिला ने उसे झूठे तरीके से फंसाया है। वह मुझसे 50 लाख रूपये मांग रही है। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला उत्तर प्रदेश की निवासी है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2023/04/sp.mp4
SP

पीड़ित महिला ने सीधी में जाली दस्तावेजों के आधार पर निवास प्रमाण पत्र बनवाया है। निवास प्रमाण पत्र में भागवत पांडे को बताया है अपना पति बताया है। वहीं, सीधी जिले के एसपी डॉ. रवींद्र वर्मा ने कहा कि हमारे पास शिकायत आई है। मामले की जांच करवाई जा रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उचित कार्रवाई की जाएगी। भागवत प्रसाद पांडे ने इस मामले पर कहा कि मुझे फंसाने के लिए एक बड़े गिरोह ने मुझे इस तरफ फंसाने की कोशिश की है। मैंने सभी दस्तावेज अधिकारियों को सौंप दिया है। मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है। यह गिरोह मुझसे 50 लाख रूपये ऐंठना चाहता है, नहीं देने पर मुझे झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दे रहे थे। आपको बता दें कि सूबेदार भागवत प्रसाद पांडे की सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता है। यूट्यूब पर उनके एक मिलियन से ज्यादा यानि कि 11 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। उनके बनाए वीडियो लाखों लोग देखते हैं।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2023/04/thana.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here