उमरिया – जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सीएम राइस स्कूल में पढ़ने वाले करकेली नदी टोला निवासी 11 वर्षीय मासूम छात्र की प्राथमिक विद्यालय की छत से गिरने से हुई मौत। जिला अस्पताल में पदस्थ डियूटी डॉक्टर निशि गुप्ता बताई कि करकेली नदी टोला से अनुराज प्रजापति पिता शिव लाल प्रजापति उम्र 11 को मृत अवस्था मे जिला अस्पताल लाया गया है जिसका पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
वहीं मृतक छात्र के पिता शिव लाल प्रजापति ने बताया कि घर के पास प्राइमरी स्कूल है और आज कक्षा 5 का रिजल्ट घोषित होना था जिसके कारण ये भी अपने दोस्तों के साथ स्कूल चला गया और खेलते – खेलते स्कूल की छत पर चढ़ गया और उतरते समय छत में लगे प्लास्टर की पट्टी टूट गई जिससे हाथ छूट गया और ये नीचे गिर गया। वैसे ही वहां मास्टर साहब दौड़ कर आये और हमको खबर दिए तो तुरन्त हम मास्टर साहब के साथ यहां अस्पताल लाये तो डॉक्टर मृत घोषित कर दिए।जैसे ही हुआ गंभीर रूप से घायल गंभीर हालत में लाया गया जिला चिकित्सालय जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित कर दिया।गौरतलब है कि इस मासूम की मौत ने स्कूल भवन की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगा दिया है। ऐसे में स्कूल प्रबंधन को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी कि दुबारा कोई बच्चा छत पर न चढ़ने पाये और कोई अप्रिय घटना न घट सके।


