विश्व पर्यावरण दिवस पर दतिया जिला अस्पताल में ‘मोदी पार्क’ का शुभारंभ, डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया वृक्षारोपण

दतिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल परिसर में विकसित किए गए ‘मोदी पार्क’ का शुभारंभ प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री Narottam Mishra ने किया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, जिनमें पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं। उन्होंने वृक्षारोपण को प्रकृति संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए हर नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

वाइट – डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व गृहमंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here