144Hz डिस्प्ले और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ iQOO Neo 3 लॉन्च – Iqoo neo 3 launched brings 144hz display snapdragon 865 soc check details ttec

Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने अपने नए iQOO Neo 3 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 144Hz डिस्प्ले और 44W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस नए iQOO फोन को भारत समेत दूसरे बाजारों में लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि, ब्रांड ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

iQOO Neo 3 की चीन में शुरुआती कीमत CNY 2,698 (लगभग 29,000 रुपये) रखी गई है. ये कीमत बेस मॉडल 6GB रैम और 128GB स्टोरेज की है. वहीं, इसके 8GB + 128GB, 12GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: CNY 2,998 (लगभग 32,200 रुपये), CNY 3,298 (लगभग 35,400 रुपये) और CNY 3,398 (लगभग 36,500 रुपये) रखी गई है. इसकी बिक्री चीन में 29 अप्रैल से शुरू होगी.

ये भी पढ़ें: OnePlus 8-8 Pro के स्पेशल पॉप-अप बॉक्स की कीमत आई सामने

iQOO Neo 3 के स्पेसिफिकेशन्स

इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10 के साथ 6.57-इंच फुल HD+ (2408 X 1080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 12GB LPDDR5 रैम, 256GB UFS 3.1 स्टोरेज और Adreno 650 GPU के साथ क्वॉलकॉ़म स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है. कार्ड की मदद से मेमोरी को बढ़ाया जा सकता है.

iQOO Neo 3 एंड्रॉयड 10 बेस्ड IQOO UI पर चलता है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का है. इसके अलावा इसमें 8MP वाइड-एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा भी दिया गया है. इससे 4K रिकॉर्डिंग की जा सकती है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा पंच-होल कटआउट में दिया गया है.

इसकी बैटरी 4,500mAh की है और यहां 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है. यहां फिंगरप्रिंट सेंसर साइड माउंटेड है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here