2 भाइयों की हत्या कर शव को घर के पीछे ही दफना दिया पड़ोसी, ऐसे खुला राज Killing 2 brothers, buried the dead body behind the neighbor, such an open secret | surguja – News in Hindi

2 भाइयों की हत्या कर शव को घर के पीछे ही दफना दिया पड़ोसी, ऐसे खुला राज

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. (प्रतीकात्मक फोटो)

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में पुलिस ने जमीन में दफन की गई दो लाशों को बरामद किया है.

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में पुलिस ने जमीन में दफन की गई दो लाशों को बरामद किया है. लाशों की पहचान अंबिकापुर के ही रहने वाले दो चचेरे भाइयों सुनील अग्रवाल और सौरभ अग्रवाल के रूप में की गई है. दोनों व्यापारी थे. पुलिस का दावा है कि उनके पड़ोसी ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों की हत्या की. इसके बाद शव को अपने ही घर के पीछे बाड़ी में दफन कर ​दी. उनकी निशानदेही पर ही शव बरामद किए गए हैं.

सरगुजा एसपी आशुतोष सिंह ने बताया कि सुनील और सौरभ अग्रवाल के गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में बीते 10 अप्रैल की रात को कराई गई थी. इसी दिन शाम को दोनों अपनी इनोवा कार से घर से निकले थे. रात 9 बजे के बाद उनका मोबाइल नंबर स्वीच ऑफ हो गया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना के करीब 24 घंटे बाद कार शहर के आकाशवाणी चौक के पास मिली. कार से शराब की एक बॉटल, दोनों के पर्स, एटीएम कार्ड बरामद किए गए.

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
सरगुजा पुलिस के मुताबिक आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते रहे. गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद से मृतकों का पड़ोसी आकाश गुप्ता पुलिस की मदद उन्हें ढूंढने में कर रहा था. बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसने अपने साथी सिद्धार्थ यादव को कॉल किया और बात की. बात सुनकर पुलिस को उनपर शक हुआ. इसके बाद कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल किया. आरोपियों का एक और साथ जो उन्हें पिस्टल दिया था, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है. अंबिकापुर के एसडीएम अजय त्रिपाठी की उपस्थिति में पुलिस ने शवों को जमीन से निकलावा और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़: कोरोना के संकट के बीच रायपुर में पीलिया का कहर, मिले 136 मरीज

COVID-19: छत्तीसगढ़ में हॉट स्पॉट बने कटघोरा से मिले 7 नए मरीज, अब राज्य में 15 एक्टिव केस

कोविड-19: बिहार के ‘मिश्रा जी’ छत्तीसगढ़ में कैसे हो गए तबलीगी जमात के सदस्य?  

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सरगुजा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 12, 2020, 12:20 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here