23 साल बाद अमृता फडणवीस ने Axis Bank को कहा अलविदा, बोलीं—“संगीत ही मेरा पहला और आखिरी प्यार”

मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की पत्नी और जानी-मानी गायिका अमृता फडणवीस ने बैंकिंग करियर के 23 साल पूरे करने के बाद एक्सिस बैंक से विदाई ले ली है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि 23 साल पहले वह एक युवा मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर बैंक से जुड़ी थीं और अब सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद से पूरे दिल से कृतज्ञता के साथ साइन ऑफ कर रही हैं।

उन्होंने अपने सफर को याद करते हुए बताया कि ब्रांच ऑपरेशन से लेकर कॉर्पोरेट बैंकिंग, ट्रेजरी से लेकर कस्टमर रिलेशन तक कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। अमृता ने अपने सहयोगियों और वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया, विशेष रूप से बैंक के एमडी और सीईओ Amitabh Chaudhry का, जिनके समर्थन को उन्होंने अपने करियर में अहम बताया।

अमृता ने लिखा कि यह खूबसूरत अध्याय भले ही समाप्त हो रहा है, लेकिन वह यहां से जीवन भर के सबक और अनमोल दोस्ती साथ लेकर जा रही हैं। उन्होंने अंत में ‘थैंक यू, एक्सिस बैंक’ लिखते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

‘शंभू रे’ से बटोर रहीं सराहनाइन दिनों अमृता फडणवीस अपने नए भक्ति गीत ‘Shambhu Re’ को लेकर भी चर्चा में हैं। यह गीत श्रोताओं को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

हाल ही में आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने अपने संगीत सफर पर खुलकर बात की। अभिनय में कदम रखने के सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि उन्हें कई बार फिल्मों के प्रस्ताव मिले, लेकिन हर बार उन्होंने विनम्रता से मना कर दिया।

उनका कहना था, “हर इंसान का जीवन में एक रास्ता तय होता है और अभिनय मेरा रास्ता नहीं है। संगीत मेरा पहला और आखिरी प्यार है। यही वह कला है जिसमें मैं खुद को पूरी तरह व्यक्त कर पाती हूं। मैं वही काम करना चाहती हूं, जिससे मैं पूरी ईमानदारी से जुड़ी रह सकूं—और वह काम मेरे लिए संगीत है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here