छत्तीसगढ़ में रिकवरी रेट 93.52 फीसदी हुई.
Chhattisgarh Corona update : 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 2 हजार 825 नए मरीज मिले. जबकि 69 मरीजों की जान गई. आंकड़े बताते हैं कि पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 11 मौत रायगढ़ में हुई है.
रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार लगातार धीमी हो रही है. सरकार ने इस धीमी रफ्तार को देखते हुए यह तय कर रखा है कि 1 जून से कोरोना कर्फ्यू में बड़ी ढील दी जाएगी. स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 2 हजार 825 नए मरीज मिले. जबकि इस दौरान 69 मरीजों की जान गई. आंकड़े बताते हैं कि पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 11 मौत रायगढ़ में हुई है. पिछले 24 घंटे में 6 हजार 715 मरीज कोरोना संक्रमण से निजात पाकर घर लौटे हैं. सरगुजा में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को पिछले 24 घंटे में सरगुजा जिले में सर्वाधिक 266 नए मरीज मिले. रायपुर में मिले नए मरीजों की संख्या 100 से कम रही, यहां गुरुवार को कुल 94 नए मरीज मिले. अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 49 हजार 420 रह गई है. राज्य में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 9 लाख 62 हजार 368 हो चुकी है. इनमें से 9 लाख 100 मरीजों ने कोरोना को मात दी है जबकि अब तक राज्य में कोरोना से कुल 12 हजार 848 मरीजों की मौत हुई है. रिकवरी रेट 93.52 प्रतिशतगुरुवार को पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 208 नए मरीज मिले. इसी तरह कोरिया में 190, रायगढ़ में 175, जशपुर में 169, जांजगीर में 168, बलौदाबाजार में 166, मुंगेली में 145, बलरामपुर में 118 और धमतरी जिले में 115 नए मरीज मिले. छत्तीसगढ़ में रिकवरी रेट 93.52 फीसदी हुई.