बुंदेलखंड महाकुंभ में 300 बेटियों का विवाह, सीएम ने किया मंडप पूजन

छतरपुर। बागेश्वर धाम में बुंदेलखंड के महाकुंभ के रूप में 300 बेटियों का सामूहिक विवाह महोत्सव आयोजित हो रहा है। शुक्रवार को हल्दी की रस्म के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंडप पूजन कर नववधुओं के सुखमय जीवन की कामना की।

पूजन के बाद बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने मुख्यमंत्री को हल्दी लगाकर महोत्सव का शुभारंभ कराया। मुख्यमंत्री ने भी महाराज श्री को हल्दी अर्पित की।

“देवस्थान दे रहे संस्कारों की शिक्षा”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवस्थान संस्कारों के संरक्षण और प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विवाह संस्कार को 16 संस्कारों में विशेष बताते हुए कहा कि सामूहिक विवाह से अनावश्यक खर्च रुकता है और समाज को सकारात्मक संदेश मिलता है। आगामी महाशिवरात्रि पर 3 हजार कन्याओं के विवाह की उम्मीद जताते हुए उन्होंने बसंत पंचमी, अक्षय तृतीया और देवउठनी एकादशी जैसे अबूझ मुहूर्तों पर प्रत्येक कन्या को 51-51 हजार रुपये सहायता देने की बात कही।

उन्होंने सोमनाथ मंदिर के पुनरुत्थान और राम मंदिर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

“राष्ट्र के साथ संत और धर्म के लिए कार्यरत सीएम”बागेश्वर महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री संत, महंत और धर्म को साथ लेकर चल रहे हैं। उनके सहयोग से धार्मिक संस्थान सनातन संस्कृति के लिए बेहतर कार्य कर पा रहे हैं।समरसता भोज का आयोजनमंचीय कार्यक्रम के बाद महाराज श्री ने संतों, महंतों और विभिन्न समाजों के लोगों के साथ बैठकर समरसता भोज किया। इसका उद्देश्य सामाजिक समरसता और ऊंच-नीच की भावना को समाप्त करने का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम में सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री लखन पटेल, दिलीप अहिरवार, विधायक ललिता यादव, राजेश शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। आयोजन की शुरुआत लघु फिल्म प्रदर्शन और अतिथियों के सम्मान के साथ हुई।

धीरेंद्र शास्त्री ने सीएम को लगाई हल्दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here