आदि शंकराचार्य की प्रतिमा 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण, ‘अद्वैत लोक’ का हुआ भूमि पूजन

360 Degree Look of Statue of Oneness Adi Shankaracharya unveiled in 'Advaita Lok'
360 Degree Look of Statue of Oneness Adi Shankaracharya unveiled in 'Advaita Lok'

ओंकारेश्वर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदि शंकराचार्य जी (Adi Shankar) की ज्ञान भूमि ओम्कारेश्वर में 108 फीट ऊंची भव्य और दिव्य प्रतिमा ‘एकात्मता की मूर्ति’ (Statue of Oneness) का अनावरण एवं “अद्वैत लोक” (Advaita Lok) का शिलान्यास किया।

360 Degree Look of Statue of Oneness Adi Shankaracharya unveiled in ‘Advaita Lok’

यह प्रतिमा ओंकारेश्वर के मंधाता पर्वत (Mandhata Parvat) में स्थित है। इसे ‘शङ्करावतरणम्’ (Shankaravataranam) नाम दिया गया है। यहां पर 101 बटुकों साधु संतों ने द्वारा, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस प्रतिमा को मांधाता पर्वत पर स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विशाल प्रतिमा की परिक्रमा कर चरणों में पुष्प अर्पित करके माथा भी टेका।

108 feet high statue of Adi Shankaracharya unveiled, Bhoomi Pujan of ‘Advaita Lok’ performed

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ओंकारेश्वर (Omkareshwar)अद्वैतमय हो गया है। मुख्यमंत्री द्वारा अनावरित आदि शंकराचार्य की प्रतिमा 108 फीट ऊंची है। इसके साथ ही सीएम ने एकात्म धाम का भूमिपूजन भी किया। आपको बता दें कि 108 फीट ऊंची भव्य और दिव्य प्रतिमा को ‘एकात्मता की मूर्ति’ नाम दिया गया है, जबकि संपूर्ण परिसर को ‘अद्वैत लोक’ नाम दिया गया है। अनावरण से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 108 फीट ऊंची शंकराचार्य की प्रतिमा के चरणों में झुककर नमन किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गुरुवार 21 सितम्बर की तारीख हमारे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक तारीख बन गई है। आदि गुरू शंकराचार्य की ज्ञान भूमि ओंकारेश्वर में उनकी दिव्य-प्रतिमा के अनावरण के साथ-साथ एकात्म धाम का शिलान्यास भी हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here