5 Drinks To Stay Hydrated In Summer: Summer Drinks: डाइट में शामिल करें पोषक तत्वों से भरपूर 5 ड्रिंक, बूस्ट होगी इम्यूनिटी और गर्मी में दिमाग रहेगा ठंडा – 5 summer drink include in your diet to prevent dehydration or increase your immunity

जैसे-जैसे COVID-19 मामलों (Coronavirus case) की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, वैसे तमाम लोग अपनी सुरक्षा खुद ही करने लगे हैं। हर रोज देश के लाखों लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं और तमाम घर बैठे ठीक भी हो रहे हैं। महामारी (Pandemic) की रोकथाम के लिए देश में थर्ड फेज का वैक्सीनेशन (Covid Vaccination) जारी है और लॉकडाउन भी लगा हुआ है जिसके चलते कोविड-19 मामलों में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं दूसरी ओर देश के तमाम लोग घरेलू तरीकों के जरिए अपनी इम्यूनिटी भी बूस्ट कर रहे हैं। क्योंकि कोविड से बचना है तो आपको अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखना होगा।

जब हम इम्यूनिटी बूस्टिंग ड्रिंक्स की बात करते हैं, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में दर्जनों जड़ी-बूटियों और मसालों का उपयोग करके तैयार किया गया कड़वे पेय पदार्थों की बात आती है। हालांकि, ये जरूरी नहीं कि आप अपने इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हमेशा कड़वा ड्रिंक का ही सेवन करें। यहां हम आपको 5 ऐसी समर ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं जिनके जरिए न सिर्फ आप गर्मी में ठंडक का अहसास पाएंगे बल्कि अपनी इम्यून सिस्टम को भी मजबूत रख पाएंगे। ये वो ड्रिंक्स हैं जो स्वाद में भी लाजवाब हैं।
(फोटो साभार: istock by getty images)

​ग्रीन स्मूदी (Green smoothie)

-green-smoothie

कोरोना काल में प्रतिरक्षा को बढ़ाने के लिए पालक, ककड़ी और आंवला के रस से बनी ग्रीन स्मूदी ड्रिंक से बेहतर और कुछ नहीं है। पालक और आंवला एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन से भरपूर होते हैं, जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली की संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं, जबकि खीरा आपको हाइड्रेट रख सकता है। आप अपने पेय को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें नींबू का रस और सेंधा नमक मिला सकते हैं।

इस आर्टिकल को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

​बेल का जूस (Bel sharbat)

-bel-sharbat

एप्पल सदाबहार है लेकिन बेल का सेव मौसमी गर्मी का फल है जो पूरे भारत में उगाया जाता है। बेल के पत्तों का प्रयोग जहां पूजा सामग्री में किया जाता है तो इसके फल का उपयोग तमाम औषधियों में किया जाता है। गर्मी में आप हाइड्रेट रहना चाहते हैं तो बेल के फल और इसके जूस का सेवन कर सकते हैं।

समर ड्रिंक में बेल शरबत को सबसे बढ़िया ड्रिंक बताया गया है। फाइबर, विटामिन सी, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर बेल शरबत आपके पेट को ठंडा रखता है और शरीर में बैक्टीरिया और वायरस के विकास को रोककर आपकी इम्यूनिटी बढ़ाता है।

​आम पना (Aam panna)

-aam-panna

आम गर्मियों का मुख्य फल है। इन दिनों कच्चे और पके दोनों आम की खूब डिमांड होती है। आम कच्चा हो या पका दोनों के सेवन से हमें तमाम तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। वहीं बात अगर इसके ड्रिंक की करें तो आप कच्चे आम को जीरा पाउडर और काला नमक के साथ खाएं जो न सिर्फ स्वाद से भरपूर है बल्कि एक इम्यूनिटी भी बूस्टर है।

इसके अतिरिक्त आम पन्ना डिप्रेशन को दूर करने में मदद कर सकता है, डिहाइड्रेशन और डायरिया से बचा सकता है। आम पन्ना शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता या जीवाणु प्रतिरोधक क्षमता (Bacterial resistance) को भी बढ़ा सकता है।

​पुदीना छाछ (Mint Buttermilk)

-mint-buttermilk

छाछ या लस्सी (buttermilk or lassi) के बिना गर्मियों की स्पेशल ड्रिंक की लिस्ट मानो अधूरी होगी। ताजे दही से बना यह समर ड्रिंक बैक्टीरिया से लड़ने में मददगार है। यह हमारे पाचन तंत्र (digestive system) को नियंत्रित करता है। इस ड्रिंक हमें हाइड्रेट करने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है।

इस चटपटे ड्रिंक में कुछ पुदीने के पत्ते और एक चुटकी भुना जीरा पाउडर मिलाएं तो ये और भी कई सेहतमंद होगा। पुदीना एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, ई, ए से भरपूर होता है, जबकि जीरा विटामिन सी के लाभों से भरा होता है। दोनों सामग्री अपने प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले गुणों के लिए जानी जाती हैं।

पीरियड में क्या होनी चाहिए महिलाओं की डाइट और किन चीजों के सेवन से बढ़ती हैं परेशानियां जानें

​खश ड्रिंक

खस का प्रयोग कूलर में ठंडाई पैदा करने के लिए किया जाता है लेकिन बहुत लोगों को पता है कि यह एक बेहतरीन ड्रिंक भी है। इसे खस या वेटिवर घास से तैयार किया जाता है। खस की जड़ें एंटीऑक्सीडेंट का एक समृद्ध स्रोत हैं जो शरीर में मुक्त कणों (Free radicals) से लड़कर हमारी प्रतिरक्षा को बढ़ाती हैं। इसके अलावा, इस शीतल पेय में जिंक की मात्रा भी होती है जो आजकल काफी डिमांड में हैं।

सेहत के लिए फायदेमंद है कूलर की खस और सौंफ, रुजुता दिवेकर ने शेयर किए गर्मी से बचने के 3 उपाय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here