Monday, June 30, 2025
HomeBreaking News50 किलो मीटर, 11 दिन, विकास की आस लेकर तीन युवा दंडवत...

50 किलो मीटर, 11 दिन, विकास की आस लेकर तीन युवा दंडवत परिक्रमा पर निकले

भोपाल। यूं तो दंडवत परिक्रमा किसी देवी—देवता के लिए की की जाती है, लेकिन अगर सरकार ही भगवान बन जाये तो जनता क्या करे? एक ऐसा ही मामला राजधानी भोपाल में सामने आया है। अपने गांव में विकास की आस लेकर लेकर तीन युवा दंडवत परिक्रमा पर निकले हैं। वे शिव मिलना चाहते हैं, भगवान शिव नहीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से। यह तीनों युवा करीब 50 किलो मीटर दंडवत परिक्रमा करते हुए विदिशा से भोपाल पहुंचे हैं।

इन युवाओं का आरोप है कि उनके गांव में विकास कार्य नहीं हुए हैं। योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। कम बारिश से धान की फसल को नुकसानी हुई है। गांव में बिजली, पानी, रोड और स्कूल की समस्या है। उनके गांव का नाम अमरपुरा है, जो कि गुना जिले के आरोन तहसील में आता है। लोकतंत्र के प्रति प्रगाढ़ आस्था तो देखिए, तीन में से एक युवा अपने हाथों में तिरंगा लेकर आगे बढ़ रहा है। वहीं, दो युवा दंडवत यात्रा कर रहे हैं। 11 दिनों बाद वे भोपाल पहुंचे हैं। उनकी मांग है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनसे मिलें और विकास कार्य करवाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100