भोपाल, ब्यूरो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्य प्रदेश को 5जी की सौगात दी। रिलायंस समूह ने मध्य प्रदेश में भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन से इसकी शुरुआत की है। बाद में राज्य के अन्य स्थानों पर सेवा का विस्तार होगा। बेहतर कनेक्टिविटी से उत्कृष्ट संचार सेवाएँ आम लोगों और विभिन्न वर्गों को प्राप्त होंगी, जो विकास के विभिन्न क्षेत्रों में मददगार सिद्ध होंगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इंदौर संभाग में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के अंतर्गत हितग्राहियों को 14 दिसंबर को स्वीकृति-पत्र प्रदान किये। इंदौर संभाग के विभिन्न जिलों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जन्म वर्षगाँठ 17 सितंबर से 31 अक्टूबर की अवधि में संचालित मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। इंदौर संभाग के सभी जिलों में 14 दिसंबर को जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में चिन्हित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गए।
5G : शिवराज ने दी सौगात, 15 लाख हितग्राहियों को मिलेंगे स्वीकृति पत्र
