सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय का 69वां आधारशिला दिवस: CM मोहन करेंगे नामकरण पट्टिका का अनावरण

भोपाल। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय अपना 69वां आधारशिला दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है। यह कार्यक्रम 10 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

हाल ही में विक्रम विवि का नाम बदलकर सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय की नामकरण पट्टिका का अनावरण करेंगे। विवि परिसर में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here