7 साल बाद फिर खुली युवती की आत्महत्या की फाइल, पूर्व मंत्री के भाई और तस्कर ‘जोजो’ से कनेक्शन!

इंदौर: इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में 2018 में हुई एक युवती की आत्महत्या का मामला अब फिर से सुर्खियों में आ गया है. तकरीबन 7 साल बाद पुलिस ने इस पूरे प्रकरण की जांच फिर से शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि यह मामला एक पूर्व मंत्री के भाई से जुड़ा हुआ था, जिसके चलते पुलिस ने अब इस पर दोबारा से जांच-पड़ताल शुरू की है.

आपको बता दें कि 2018 में खुशी कूलवाल नाम की एक महिला ने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी. उस समय पुलिस ने इस मामले में ज्यादा बारीकी से जांच नहीं की थी. लेकिन अब, लगभग सात साल बाद, पुलिस फिर से इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. इस जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि युवती के संबंध शहर के मशहूर तस्कर जोजो से भी जुड़े हुए थे. पुलिस आत्महत्या के कारणों की फिर से पड़ताल कर रही है, और मृतक महिला के जो तीन मोबाइल फोन जांच के दौरान जब्त किए गए थे, उनकी भी दोबारा से जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, खुशी कूलवाल इंदौर के प्रतिष्ठित यशवंत क्लब की सदस्य भी रह चुकी थीं और इंदौर के कई हाई-प्रोफाइल लोगों से सीधे तौर पर जुड़ी हुई थीं. लेकिन अचानक उन्होंने आत्महत्या क्यों की, इसका खुलासा उस समय पुलिस नहीं कर पाई थी. ऐसा माना जा रहा है कि उस दौरान हाई-प्रोफाइल लोगों के दबाव में पुलिस ने जांच बंद कर दी थी.अब जिस तरह से पुलिस ने तकरीबन 7 साल बाद इस पूरे मामले में जांच शुरू की है, उससे यह निश्चित है कि आने वाले दिनों में कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस जांच के बाद कार्रवाई भी कर सकती है.

बाइट: राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, इंदौर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here