72 Dead In West Bengal Due To Cyclone Amphan: Mamata Banerjee – चक्रवात अम्फन से बंगाल में 72 लोगों की मौत, ममता बनर्जी का PM मोदी से प्रभावित इलाकों का दौरा करने का अनुरोध

Cyclone Amphan से पश्चिम बंगाल में 72 लोगों की मौत.

नई दिल्ली:

कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तबाही मचाने वाले अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ (Cyclone Amphan) के कारण 72 लोगों की मौत हो गई, हजारों मकान नष्ट हो गए और निचले इलाकों में पानी भर गया. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि चक्रवात अम्फन (Cyclone Amphan) का प्रभाव कोरोनावायरस से भी बदतर है. उन्होंने अम्फन तूफान से करीब 1 लाख करोड़ रुपये तक के नुकसान की आशंका जताई है. ममता बनर्जी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पश्चिम बंगाल आने और चक्रवात अम्फन से प्रभावित इलाकों का दौरा करने का अनुरोध करूंगी. 

यह भी पढ़ें

बुधवार को पश्चिम बंगाल में अम्फन (Amphan) तूफान ने भारी तबाही मचाई. हजारों घरों को तहस-नहस कर दिया. इसके साथ-साथ हजार से अधिक पेड़ उखड़ गए और सैकड़ों बड़ी इमारतों को नुकसान पहुंचा है. बंगाल ने चक्रवात अम्फन का भारी खामियाजा उठाया. कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में हवा की रफ्तार 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रही. जबकि दमदम में शाम 7 बजकर 20 मिनट पर हवा की रफ्तार 133 किमी प्रति घंटे रिकॉर्ड की गई. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here