80 दिन बाद खुली हवा में दौड़ीं नेहा धूपिया, शेयर किया अपना एक्सपीरियंस – Unlock 1 neha dhupia do running on street after 80 days shares experience tmov

इस संकट की घड़ी में देश अब अनलॉक की प्रक्रिया में चल रहा है. धीरे-धीरे रियायतों का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है और कई तरह की आर्थिक गतिविधियों को भी छूट दी जा रही है. इस बीच अब एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने कई दिनों बाद खुली हवा में दौड़ लगाई है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर किया है.

खुली हवा में दौड़ीं नेहा

नेहा धूपिया ने एक लंबी पोस्ट के जरिए कई पहलुओं पर रोशनी डाली है. एक्ट्रेस कहती हैं- आज 80 दिनों बाद सुबह रनिंग पर गई. आजादी के साथ डर का अनुभव हुआ. आजादी इसलिए क्योंकि मैं इतनी साफ हवा में भाग रही थी जो शायद पहले कभी नहीं मिली, आजादी इसलिए भी क्योंकि जब मैं भाग रही थी, मेरे कंधों पर बूंदाबांदी हो रही थी और मेरी पसंद का गाना चल रहा था. आजादी इसलिए भी क्योंकि मेरे पांव मुझे तब तक चलाना चाहते थे जब तक थक ना जाए.

जब मिलिंद सोमन ने 30 दिन में लगाई 1500 किलोमीटर की दौड़, एक्टर ने शेयर किया किस्सा

कटरीना कैफ ने शेयर की एक था टाइगर के सेट से पुरानी फोटो, हो रही वायरल

इस बात का लगा डर

अब नेहा ने अपनी पोस्ट में आजादी के बारे में तो विस्तार से बताया, लेकिन उन्हें कुछ बातों का डर भी लगा. एक्ट्रेस की माने तो जब वो रनिंग कर रही थीं, तब कई लोग बिना मास्क बाहर घूम रहे थे. नेहा बताती हैं कि उन्होंने कई लोगों को टोका भी लेकिन उन्हें इस बात का दुख था कि मुंबई की वो रूह कही गायब हो गई है. नेहा को इस बात की भी चिंता सताई कि अब कब सबकुछ सामान्य हो पाएगा, कब फिर हर कोई बिना डर बाहर घूम पाएगा.

वैसे नेहा के अलावा करीना कपूर खान ने भी लंबे समय बाद खुली हवा में रनिंग की थी. उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहीं और फैंस ने कई तरह के रिएक्शन दिए.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here