9 IAS तबादले, शिवम वर्मा नगरीय प्रशासन के अपर आयुक्त बनाए गए

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। 2007 बैच के IAS स्वतंत्र कुमार सिंह को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग भेजा गया है। उन्हें यहां पर सचिव बनाया गया है। जेल विभाग के अपर सचिव ललित कुमार दाहिया को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। वहीं, उमा माहेश्वरी आर को राज्य शिक्षा केंद्र की अपर मिशन संचालक की जिम्मेदारी दी गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास का अपर आयुक्त शिवम वर्मा को बनाया गया है। कैलाश वानखेड़े भी नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अपर आयुक्त बनाए गए हैं। लोकेश कुमार जांगिड़ को पर्यावरण विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई। काजल जावला को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा अपर मुख्य कार्यपाल अधिकारी, रोजगार गारंटी परिषद की जिम्मेदारी दी गई। आकाश सिंह को उप सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग बनाया गया है। वहीं, अनूपपुर से सीईओ के पद से ट्रांसफर किये गए अभय सिंह ओहरिया को गृह विभाग का उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here