तेहरान: कोरोना वायरस (Coronavirus) से बुरी तरह प्रभावित देशों में से एक ईरान में पिछले 24 घंटों में 91 लोगों की जिंदगी इस घातक वायरस ने ले ली. इसके साथ ही यहां COVID-19 के प्रकोप से मौतों की संख्या 5,209 पर पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता किनुश जहानपुर ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि ईरान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 83,505 पर पहुंच गई है. यह मध्य पूर्वी देश इस वायरस के प्रकोप के कारण मुश्किल स्थिति में है.
यह इस्लामिक देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए देशों में शामिल है. प्रकोप के बीच सरकार ने पिछले 10 दिनों में आर्थिक गतिविधियों को धीरे-धीरे फिर से शुरू करने की अनुमति दी है.
ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस वैश्विक कूटनीति में डाल रहा ‘दरार’, इन देशों में बढ़ा मनमुटाव
कोरोना वायरस के प्रकोप के सामने आने के कुछ दिन बाद ही यहां तमाम गैरजरूरी आर्थिक गतिविधियों को बंद कर दिया गया था.
यहां के शीर्ष अधिकारियों ने तर्क दिया कि ईरान की पस्त अर्थव्यवस्था को ज्यादा समय तक बंद नहीं किया जा सकता है. लिहाजा राष्ट्रपति हसन रूहानी ने 11 अप्रैल से कम जोखिम वाले व्यवसायों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी.
गलियों की दुकानें और बाजार ही वो नए व्यवसाय थे जिन्हें ईरान की अर्थव्यवस्था को क्रमिक रूप से फिर से खोलने के लिए अनुमति दी गई थी.
LIVE TV

