बाहुबली की शिवगामी राम्या कृष्णन की कार से 96 बोतल शराब जप्त

राम्या कृष्णन के ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चेन्नई। बाहुबली फिल्म में शिवगामी का किरदार निभा कर विश्व प्रसिद्ध हुई राम्या कृष्णन की लग्जरी कार से पुलिस ने 96 बोतल महंगी शराब जप्त की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार को महाबलीपुरम से आ रही राम्या कृष्णन की इनोवा कार को मुथुकाण्डु पुलिस चेकपोस्ट पर जांच के लिए रोका गया। ईस्ट कोस्ट रोड की इस चेकपोस्ट पर बाहर से आने वाली हर गाड़ी की चेकिंग हो रही है।


बताया जाता है कि कार में एक्ट्रेस राम्या कृष्णन भी सवार थीं। पुलिस की जांच के आग्रह को उन्होंने स्वीकार किया। कार में 96 बोतल शराब पाई गई। इस मामले में पुलिस ने उनके ड्राइवर सेल्वाकुमार को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

बता दें कि लॉकडाउन के कारण चेन्नई में शराब दुकानें बंद हैं और शराब परिवहन पर रोक लगी हुई है।


पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन के तहत यह कार्रवाई की है। हालांकि इस बारे में अभी तक राम्या कृष्णन का कोई अधिकृत बयान सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here