थाना गढ़ी मलहरा पुलिस ने ग्राम निवारी में हत्या के प्रयास घटना में सम्मिलित ₹5000 के इनामी 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार,

प्रकरण में सभी 8 आरोपी गिरफ्तार आरोपी हिपेंद्र सिंह के विरुद्ध मारपीट, अवैध वसूली, एससी एसटी के 2 अपराध पूर्व से दर्ज*माह दिसंबर वर्ष 2024 में थाना गढ़ी मलहरा के ग्राम निवारी सागर कानपुर हाईवे में दो पक्षों के आरोपियों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था, एक पक्ष द्वारा हत्या करने के नियत से अवैध हथियार कट्टे से फायर किया गया था, संपत्ति को भी क्षति पहुंचाई गई थी। एकत्रित साक्ष्य पीड़ित एवं साक्षियों के कथन अनुसार थाना गढ़ी मलहरा में दोनों पक्षों के आरोपियों के विरुद्ध पृथक पृथक अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास घटना में सम्मिलित 6 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोपियों के पास से घटना में एक 315 बोर का कट्टा, एक 12 बोर का कट्टा, एक ट्रैक्टर जप्त किया गया था। *पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने हत्या के प्रयास में सम्मिलित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ₹5000 के इनाम की उद्घोषणा की थी।*पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास की घटना में सम्मिलित ₹5000 के इनामी शेष 2 आरोपी1. हिपेद्र सिंह पिता बलराम सिंह धघेरे उम्र 28 साल निवासी ग्राम निवारी थाना गढ़ी मलहरा2. दीपेंद्र सिंह प्रताप बलराम सिंह धंधेरे उम्र 25 साल निवासी ग्राम निवारी थाना गढ़ी मलहरा को गिरफ्तार किया। आरोपी हिपेंद्र सिंह के विरुद्ध मारपीट, अवैध वसूली, एससी एसटी के 2 अपराध पूर्व से दर्ज हैं।दोनों अभियुक्तों को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया जा रहा है। उक्त घटना में सम्मिलित सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।उक्त कार्यवाही एसडीओपी नौगांव श्री चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गढ़ी मलहरा निरीक्षक सुरभि शर्मा, उप निरीक्षक अजीत टोप्पो, सहायक उप निरीक्षक किशन लाल, संतोष सिंह, भैया लाल, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह, रामलाल, जनक सिंह, दीपेंद्र सिंह, हजरत, किशोरीलाल, आरक्षक सत्येन्द्र सिंह, श्री राम, भजन, अनीश, जुबेर एवं पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here