जामिया हिंसा केसः DCP राजेश देव की अगुवाई में यूनिवर्सिटी पहुंची एसआईटी टीम – Delhi police crime branch sit team reaches jamia university violence library videos

जामिया मिलिया इस्लामिया में हिंसा जुड़े वीडियो को लेकर पुलिस और छात्रों में जारी खींचतान के बीच दिल्ली पुलिस की SIT टीम जामिया पहुंच गई है. SIT टीम के प्रमुख डीसीपी राजेश देव भी टीम के साथ हैं.

इससे पहले दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त पी. रंजन ने सोमवार को कहा था कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है. हम घटनाक्रमों को जोड़कर देख रहे हैं. वीडियो में जामिया लाइब्रेरी में जो भीड़ दिख रही है उसमें छात्र के साथ बाहरी लोग भी शामिल हैं, फिलहाल हिंसा की जांच की जा रही है. दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त पी. रंजन ने कहा कि जामिया में 15 दिसंबर को हुई हिंसा मामले में कई वीडियो सामने आए हैं.

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो पर जामिया मिलिया इस्लामिया प्रशासन ने रविवार को साफ किया कि 15 दिसंबर की रात की घटना का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो जामिया प्रशासन की ओर से जारी नहीं किया गया है. इस पूरे मामले से जामिया प्रशासन ने खुद को अलग कर लिया है.

वीडियो में पुलिसकर्मियों को जामिया मिलिया इस्लामिया के पुस्तकालय में कथित रूप से जबरन घुसते हुए देखा जा सकता है. इससे पहले जामिया में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) विरोधी प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आगजनी और पत्थरबाजी की थी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here