निवाड़ी में युवक की गोली मारकर हत्या इलाके में सनसनी

निवाड़ी जिले के वार्ड नंबर 3 में बुधवार रात 9 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।वीओ 1रंग पंचमी के पर्व पर एक घर की खुशियां मातम में बदल गई। यहां निवाड़ी में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक के गले में अज्ञात बदमाश ने गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान महेंद्र सिंह कुशवाहा निवासी निवाड़ी के रूप में हुई है, जिसे गले में गोली मारी गई। घटना की सूचना मिलते ही निवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निवाड़ी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी राय सिंह नरवरिया ने बताया वह घटना स्थल पर है पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वारदात के समय महेंद्र सिंह कुशवाहा अपने घर के पास मौजूद था, तभी अचानक किसी ने आकर उस पर गोली चला दी। गोली सीधे उसके गले में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही हैं और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे है, जिससे आरोपी का पता लगाया जा सके। वही यह भी बताया जा रहा है कि जिन आरोपियों के द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया वह मृतक के साथ थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here