पन्ना टाइगर रिजर्व बफर जोन के जंगल में लगी आग को रात के अंधेरे में साहसी पत्रकारों ने बुझाया

पन्ना टाइगर रिजर्व अंतर्गत बफर जोन के जंगलों में लगी भीषण आग को तेजी से फैलते देख देर रात पत्रकारों की टीम के द्वारा साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए स्वयं बुझाने का मामला सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामले के संबंध में बताया गया है कि 23 मार्च 2025 की रात लगभग 10 बजे विशेष कवरेज से वापस पन्ना लौट रही पत्रकारों की 5 सदस्यीय टीम जैसे ही अजयगढ़ घाटी पार कर हर्रा चौकी के पास पहुंची पन्ना टाइगर रिजर्व बफर जोन के जंगल में सड़क किनारे तेजी से फैल रही आग को देखकर तत्काल वन कर्मियों को फोन करने का प्रयास किया लेकिन मोबाइल नेटवर्क की कमी के कारण वनकर्मियों से संपर्क नहीं हो सका।

जंगल की यह आग तेजी से फैल रही थी जो शीघ्र नहीं बुझाने पर रात भर में काफी बड़े जंगल को तबाह कर सकती थी, यह देखकर पत्रकार संजय सिंह राजपूत, लक्ष्मी नारायण चिरौल्या, अजीत खरे, मनीष सारस्वत, कंप्यूटर ऑपरेटर अजय कोंदर एवं ड्राइवर रामरतन सिंह हाथों में पेड़ों की टहनियां लेकर स्वयं आग बुझाने में जुट गए, लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाने में कामयाबी मिल गई इसके बाद पत्रकारों की टीम मौके से रवाना हो गई, यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पत्रकारों के साहस एवं नेक व परोपकार के कार्य की लोगों के द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here