खुदाई में निकली पुरातत्वीय धरोहर।

बुरहानपुर जिले के राजपुरा क्षेत्र में मकान की नींव खुदते समय जमीन से निकला प्राचीनकालीन बना हुआ कमरा, और एक गुप्त रास्ता, प्लाट मालिक द्वारा ध्वस्त करने की तैयारी जारी, प्लॉट मालिक इसे प्राचीन कालीन अनाज संग्रहण का कामरा दर्शा रहे हैं जब हमारे टीम मौके पर पहुंची तो खुदाई लगातार जारी थी।

बुरहानपुर जिले के राजपुरा क्षेत्र में खुदाई में निकली प्राचीन कालीन इमारत कहा जा रहा है कि यह इमारत अंदर से कई गुप्त रास्तों को भी जोड़ती है किंतु मौके पर उपस्थित मकान मालिक आनंद भगत का कहना है कि यहां कोई पुरातत्व धरोहर नहीं बल्कि 100 साल पुराना अनाज संग्रहण का एक कक्ष है जब अधिक चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि अंदर कुछ नहीं है जबकि पास ही मौजूद क्षेत्र के पार्षद अजय बालापुरकर का कहना है कि यहां पुरातत्व धरोहर है और खुदाई करने पर कुछ अन्य राज भी और मिल सकते हैं देखना होगा कि क्या यहां पुरातत्व धरोहर के साथ-साथ कई गुप्त रास्ते भी है और जिसे ध्वस्त करने की तैयारी जारी है किंतु अभी तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

बाईट01:- आनंद भगत, मकान मालिक।

बाईट02:- अजय बालापुरकर, पार्षद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here