Navjot Singh Sidhus After Pulwama Attack Creates Controversy People Say Boycott The Kapil Sharma Show Or Throw Siddhu From The Show | पुलवामा हमला : सिद्धू के बयान के बाद मचा बवाल, Kapil Sharma Show बायकॉट करने की उठी मांग

पुलवामा हमला : सिद्धू के बयान के बाद मचा बवाल, Kapil Sharma Show बायकॉट करने की उठी मांग



कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादियों के कायराना हमले के बाद पूरे देश में शोक की लहर और जबरदस्त गुस्सा है. देश का हर नागरिक इस दिल दहला देने वाली घटना की वजह से गुस्से में है. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी शहीदों के परिवार के साथ अपनी संवेदना प्रकट कर रहे हैं वहीं आतंकियों के लिए अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. इसी बीच पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की इस आतंकी हमले को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है. लोग नवजोत सिंह सिद्धू के बयान की वजह से गुस्से में हैं और उन्हें द कपिल शर्मा शो से बाहर किये जाने की डिमांड कर रहे हैं और ऐसा नहीं किये जाने पर शो को बायकॉट करने की भी मांग कर रहे हैं.

दरअसल, सिद्धू ने इस घटना पर बात करते हुए एक इंटरव्यू में कहा कि, ‘आप इस हमले का दोष पूरे देश पर नहीं मढ़ सकते हैं. पूरे देश या किसी एक को इसका दोष देना ठीक नहीं है’.

उन्होंने आगे कहा है कि’ ‘यह सच है कि यह हमला कायरता है और आतंकवाद, हिंसा कहीं से भी सही नहीं है और जिसने यह सब किया है, उसे सजा मिलनी ही चाहिए. लेकिन सिद्धू की कही ये बातें सोशल मीडिया के लोगों को नाराज कर रही हैं. अब उनके फैन्स कपिल को कह रहे हैं कि वह शो से सिद्धू को बाहर करे, या फिर उनके शो को बॉयकॉट कर देना चाहिए’.

सोशल मीडिया पर सिद्धू के खिलाफ आम लोगों का गुस्सा लगातार कुछ इस अंदाज में निकल रहा है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here