शराब दुकान का विरोध/सांसद की कलेक्टर को दो टूक

नए ठेके होने के बाद 1 अप्रैल से खुली नई शराब दुकानों का विरोध अब राजनेताओं और आला अधिकारियों के बीच नाराज़गी का सबब बन गया है। जी हाँ, देवास शहर में बस स्टैंड से कुछ ही दूरी पर AB रोड़ पर बिहारीगंज में भगवान भूतनाथ मंदिर/भेरू महाराज मंदिर के पास इन दिनों नई शराब दुकान खुल गई। जिसका स्थानीय रहवासी विरोध कर रहे है। जब प्रशासन और आबकारी के जिम्मेदारों ने उनकी एक नहीं सुनी तो आक्रोशित रहवासी सांसद के दरवाजे पहुँच गए। जहाँ उन्होंने सांसद को आपबीती सुनाई। फिर क्या था क्षेत्र में हिंदूवादी नेता के रूप में लोकप्रिय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कलेक्टर ऋतुराज को फोन लगाकर नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा कि 200-300 लोग मेरे कार्यालय आए हैं, मेरा घेराव कर रहे हैं। ये कलाली बंद क्यों नहीं हो रही… वहाँ मंदिर है, लोग शराब पी रहे हैं, मंदिर के ऊपर सो रहे हैं… महिलाएं पूजा कैसे करेंगी…..

जब कलेक्टर ने सांसद को सफाई देने की कोशिश की तो नाराज़ सांसद बोले कि यदि ओटला टाइप मंदिर होगा तो हम नहीं बोलेंगे। आप मुझे मिस गाइड कर रहे हैं। इसे देखिए, आप नियम के हिसाब से चलेंगे या जनता के हिसाब से चलेंगे…ऐसा न हो कि मुझे मेरी ही सरकार के खिलाफ रोड़ पर खड़ा होना पड़े। इतना ही नहीं सांसद बोले कि हमारा कलाली का नहीं जगह का विरोध है। उस दुकान को शिफ्ट करवाना ही है। ये आख़िरी कॉल है मेरा, ये समझ लेना आप। अगली बार फेस टू फेस बात होगी रोड़ पर। और इसके लिए जिम्मेदार आप होंगे ये भी समझ लेना आप…आप भी देखिए और सुनिए सांसद और कलेक्टर के बीच हुई बातचीत का यह वीडियो-इसके बाद आज सुबह एक बार फिर क्षेत्र के रहवासी मंदिर के पास खुली नई कलाली का विरोध करने सड़क पर उतरे… जहाँ उन्होंने जमकर नारेबाजी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here