इंद्रावती नदी में नहाते समय अधेड़ की दर्दनाक मौत, गांव में मचा हड़कंप

खरगोन। जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनेहर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इंद्रावती नदी में नहाने गए 50 वर्षीय अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शंकर पिता छितु के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

शव को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा, जिसके बाद तुरंत स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here