Chhattisgarh News In Hindi : Magarload News – chhattisgarh news police education department will soon be admitted lakhma | पुलिस, शिक्षा विभाग में जल्द होगी भर्ती: लखमा

केंद्र सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा ने कहा कि निषाद समाज ने भगवान की नैया पार कराई है। उन्होंने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि खाते में 15 लाख रुपए जमा होने की बात कही थी। अब तक यह बात झूठी निकली। प्रदेश की सरकार ने 60 से 70 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए हैं। धान खरीदी की तारीख बढ़ा दी है।

मगरलोड| मंगलवार को भोथीडीह निषाद समाज परिक्षेत्र के वार्षिक सम्मेलन व सामुदायिक भवन लोकार्पण कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कवासी लखमा शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि केवट गुहा निषाद राज ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व माता सीता को नदी पार कराकर पूरे निषाद समाज का उद्धार किया। समाज में सभी को मिलजुलकर रहना चाहिए। सरकार गरीब किसानों के हित में काम कर रही है। चुनाव के समय जो घोषणा की थी। उसे पूरा किया। हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में जनता ने कांग्रेस को बहुमत के साथ स्वीकारा है। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए पुलिस भर्ती, शिक्षाकर्मी के भर्ती सरकार जल्द करने जा रही है।

मंत्री लखमा ने प्रदेश की पुरानी भाजपा की सरकार पर मोबाइल, टिफिन वितरण में फिजूल खर्च करने का अारोप लगाया। सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि निषाद समाज को संगठित व एकता से रहना चाहिए। शिक्षित होना चाहिए। निषाद राज केवट ने भगवान श्रीराम की भक्ति कर पूरे समाज को यह बता दिया कि भक्ति मन से होना चाहिए, दिखावा न हो।

इस मौके पर मोहन लालवानी कांग्रेस जिलाध्यक्ष, निशु चंद्राकर उपाध्यक्ष जिला पंचायत, महापौर विजय देंवागन, आईएएस जीएस धनंजय, जिला अध्यक्ष चंदूलाल निषाद,जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता पोषण साहू, कांति कंवर, तारणी नीलम चंद्राकर, कुरूद नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, सुरेंद्र धनंजय, जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर, उपाध्यक्ष राजेश साहू, मगरलोड नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू खिलावन साहू, उपाध्यक्ष भूपेश सिन्हा, पार्षद कमलेश कुमार बंजारे, थनेन्द्र तारक जनपद सदस्य मगरलोड, नारायण निषाद सचिव जिला निषाद समाज धमतरी, नेहरू राम निषाद, दानसिंह निषाद, नानक राम निषाद समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन उमेश निषाद ने किया।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here