पीसीसी चीफ के दावे पर लगा सवालिया निशान: चिंटू चौकसे की मारपीट में मौजूदगी का वीडियो आया सामने

इंदौर, पीसीसी चीफ के दावे पर लगा सवालिया निशान: चिंटू चौकसे की मारपीट में मौजूदगी का वीडियो आया सामने, समर्थकों को उकसाते दिखे कांग्रेस नेता इंदौर में कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे से जुड़ा एक नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले में नया मोड़ ला दिया है। भंडारी हॉस्पिटल में कपिल पाठक से उपचार के दौरान हुई मारपीट की घटना के दौरान चिंटू चौकसे मौके पर मौजूद थे और अपने समर्थकों को मारपीट के लिए उकसाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कपिल पाठक की पत्नी लगातार चिंटू चौकसे से अपने पति को छोड़ने की गुहार लगा रही हैं, लेकिन चौकसे की मौजूदगी में ही हमला जारी रहता है। बता दें कि यह पूरा विवाद कपिल पाठक के घर के बाहर खड़े पानी के टैंकर को लेकर शुरू हुआ था। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मामला हाथापाई और फिर गंभीर मारपीट तक पहुंच गया।

घटना के बाद कपिल पाठक की ओर से पुलिस में शिकायत की गई, जिसमें चिंटू चौकसे सहित कई अन्य लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने यह दावा किया था कि घटना के वक्त चिंटू चौकसे मौके पर मौजूद नहीं थे और उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है। लेकिन अब सामने आया सीसीटीवी फुटेज इन दावों को पूरी तरह गलत साबित कर रहा है। वीडियो में समर्थकों को उकसाते नजर आए चौकसे वीडियो में चिंटू चौकसे खुद अपने समर्थकों को हिंसा के लिए उकसाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने अब मामले की जांच को तेज कर दिया है और वीडियो फुटेज को भी जांच का अहम हिस्सा बनाया गया है। फिलहाल चिंटू चौकसे जेल में बंद हैं और अब इस नए वीडियो के सामने आने के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और भी सख्त हो सकती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज की पुष्टि की जा रही है और इसे सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here