भारत-पाक तनाव के बीच देशभर में सुरक्षा को लेकर अलर्ट

भारत-पाक तनाव के बीच देशभर में सुरक्षा को लेकर अलर्ट के तहत शाम 7:30 बजे कटनी में हुआ ब्लैकआउट हो गया और शहर कुछ पलों के लिए पूरी तरह अंधेरे में डुबो दिया।

मॉकड्रिल के दौरान, जैसे ही सायरन बजा, सड़क की स्ट्रीट लाइट्स बुझा दी गईं, दुकानदारों और आम नागरिकों ने स्वस्फूर्त रूप से अपने घरों और दुकानों की लाइट्स बंद कर दीं, और पूरा शहर एकजुट होकर इस सुरक्षा अभ्यास का हिस्सा बना। जिले के हर चौराहे पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया। वाहनों के पहिये जहाँ के तहाँ थम गए — मिशन चौक, सुभाष चौक, दिलबहार चौक और गर्ग चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस बीच, लोगों ने सड़कों पर उतरकर “जय हिंद” के नारे लगाए, जिससे माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। सायरन की आवाज खत्म होते ही, लोगों ने फिर से लाइट चालू कर सामान्य स्थिति बहाल की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here