रतलाम के ताल में रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार

रतलाम। रतलाम उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, रतलाम के ताल में रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। रतलाम जिले की तहसील ताल में लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने आज 14 मई 2025 को बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी प्रभु कुमार गरवाल को 4000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।आवेदक किशनलाल आँजना, निवासी ग्राम कोट कराड़िया ने पटवारी द्वारा सीमांकन पंचनामा देने के एवज में 5000 रुपये की रिश्वत मांगे जाने की शिकायत उज्जैन पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त अनिल विश्वकर्मा को दी थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने ट्रैप प्लान किया और आज ताल में पुरानी तहसील कार्यालय में पटवारी को 4000रु रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here