प्रद्युम्न सिंह तोमर का AC त्याग: एक महीने तक बिना AC सोएंगे ऊर्जा मंत्री

ग्वालियर- मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने एक और संकल्प लिया है। प्रद्युम्न सिंह तोमर का संकल्प है कि वह अब एक महीने तक बिना AC में सोएंगे। गृहनगर में प्रवास हो या राजधानी भोपाल का प्रवास हो, वह एसी का उपयोग नहीं करेंगे। उनका कहना है कि गृहनगर में प्रवास के दौरान निज निवास के समीप स्थित पार्क में एक पंखे के नीचे रात बिताएंगे।

अपने संकल्प के दौरान ऊर्जा मंत्री अपनी गाड़ी में भी AC नही चलाएंगे। प्रद्युम्न सिंह तोमर का ये संकल्प फिलहाल जून महीने के लिए है और इसकी शुरुआत 1 जून से होगी। ऊर्जा मंत्री तोमर ने इसकी वजह एसी से उत्पन्न होने वाली कार्बन डाई ऑक्साइड के प्रदूषण को कम करना है।

ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी स्वच्छता अभियान को साकार रूप दिया जा सके। आपको बता दें इससे पहले बिना स्त्री (प्रेस) के कपड़े पहनने का संकल्प भी प्रद्युम्न सिंह तोमर ने लिया था। जिसके तहत वह साल भर बिना स्त्री के कपड़े पहनेंगे। इसी संकल्प का वे इन दिनों अनुसरण करते भी नजर आ रहे हैं।

बाइट – प्रद्युम्न सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री, मध्य प्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here