भोपाल: इंदिरा गांधी को जूते पहनकर श्रद्धांजलि देने पर विवाद, सीएम यादव ने साधा निशाना

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आज मध्य प्रदेश दौरे के दौरान एक नया विवाद खड़ा हो गया। भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी दादी इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने जूते नहीं उतारे। उनके साथ मौजूद विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी जूते पहनकर ही पुष्प अर्पित किए, जबकि अन्य कांग्रेस नेताओं ने जूते उतारकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “नेता प्रतिपक्ष प्रदेश में हैं, उनका स्वागत है, लेकिन जिस प्रकार से उन्होंने अपनी दादी को जूता पहन कर पुष्पांजलि दी, वह हमारे संस्कार और संस्कृति में नहीं है। हालांकि, कौन क्या कैसे कर रहा है, वो उसके लिए स्वतंत्र हैं।”राहुल गांधी के इस कदम ने सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है, जहां लोग भारतीय परंपराओं और राजनीतिक आचरण पर अलग-अलग राय व्यक्त कर रहे हैं। कांग्रेस की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here