राहुल गांधी के ‘लंगड़े घोड़े’ वाले बयान पर सिंधिया का पलटवार, कहा- ‘दिव्यांगजन भगवान का विशेष आशीर्वाद, ऐसे अपशब्द निंदनीय’

ग्वालियर, 6 जून, 2025: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी द्वारा ‘लंगड़े घोड़े’ को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने राहुल गांधी के इस बयान को ‘अपशब्द’ करार दिया और इसकी कड़ी निंदा की।

सिंधिया ने कहा, “मैं आपके द्वारा सभी लोगों को समझाना चाहता हूं, जो ऐसे अपशब्द का इस्तेमाल करते हैं। प्रधानमंत्री जी ने, जिन्हें हम अंग्रेजी में ‘स्पेशली गिफ्टेड’ कहते हैं, उनके लिए ‘विकलांग’ शब्द परिवर्तित करके ‘दिव्यांगजन’ का नाम दिया।”केंद्रीय मंत्री ने ‘दिव्यांगजन’ शब्द का अर्थ समझाते हुए कहा, “दिव्यांगजन मतलब वो, जिन पर भगवान का विशेष आशीर्वाद है। तो उन्हें तो हमें प्रणाम करना चाहिए, और उल्टा ऐसे अपशब्द का इस्तेमाल करते हैं।

किस हद तक ऐसे लोग जाएंगे, उसकी कल्पना भी आप और हम नहीं कर सकते।”सिंधिया का यह बयान राहुल गांधी के उस कथित बयान के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने किसी संदर्भ में ‘लंगड़े घोड़े’ शब्द का इस्तेमाल किया था। सिंधिया ने इस बयान को दिव्यांगजनों के प्रति अनादरपूर्ण बताते हुए गहरा रोष व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here