राहुल गांधी के ‘लंगड़ा’ शब्द पर पद्मश्री पैरा स्विमर सतेंद्र लोहिया को ऐतराज, बोले- ‘दिव्यांग समुदाय की भावनाएं आहत’

ग्वालियर, 6 जून, 2025: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा एक पार्टी मीटिंग में ‘लंगड़ा’ शब्द के प्रयोग पर विवाद गहराता जा रहा है। ग्वालियर से ‘पद्मश्री’ अंतर्राष्ट्रीय पैरा तैराक सतेंद्र लोहिया ने इस शब्द के इस्तेमाल पर गहरा ऐतराज जताया है और कहा है कि इससे दिव्यांग समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

भोपाल में हुई एक पार्टी मीटिंग में राहुल गांधी ने कथित तौर पर अपने सार्वजनिक भाषण में ‘लंगड़ा’ शब्द का उपयोग किया था, जिस पर लोहिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आपत्ति व्यक्त की है।सतेंद्र लोहिया ने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए लिखा, “राहुल जी, राजनेता के तौर पर मैं आपका आदर करता रहा।

पीएम मोदी ने हमें ‘दिव्यांग’ नाम देकर सम्मान दिया और 2016 में ‘दिव्यांग अधिकार अधिनियम’ बनाया। राहुल जी, आपने ‘लंगड़ा’ कहकर हमारी भावनाएं आहत करने के साथ कानून का उल्लंघन किया।”लोहिया ने राहुल गांधी से इस मामले पर स्पष्टीकरण देने और दिव्यांगजनों की भावनाओं को समझते हुए ऐसी भाषा के उपयोग से बचने की अपील की। उन्होंने दृढ़ता से कहा, “हम दिव्यांगजन देश के जिम्मेदार नागरिक हैं, हमें सहानुभूति नहीं सम्मान चाहिए।

“सत्येंद्र लोहिया भारत के लिए तैराकी में कई अंतरराष्ट्रीय मेडल जीत चुके हैं और भारत सरकार ने उन्हें ‘तेनजिंग नॉर्वे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार’ और ‘पद्मश्री’ जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा है। उनके इस बयान ने राहुल गांधी के बयान पर नए सिरे से बहस छेड़ दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here