अहमदाबाद विमान हादसे पर बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने जताया दुख

छतरपुर: अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को हृदय विदारक बताते हुए कहा कि शब्दों में उनके दर्द को बयान नहीं किया जा सकता।शास्त्री ने कहा कि वह भगवान हनुमान जी और बालाजी के चरणों में पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं कि भगवान इस दुखद घड़ी में उन्हें बल और साहस प्रदान करें।

बता दें कि बाबा बागेश्वर इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं, जहां वे फिजी में हनुमंत कथा कर रहे हैं। वहीं से उन्होंने एक वीडियो जारी कर इस घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here