11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर PM मोदी ने विशाखापट्टनम में किया योग, बोले – “दुनिया हमारे ज्ञान को जान रही है”

विशाखापट्टनम, 21 जून 2025: 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विशाखापट्टनम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में योग किया। इस अवसर पर उन्होंने योग के वैश्विक महत्व और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योग के लिए पूरी दुनिया का समर्थन मिल रहा है, और भारत ने दुनिया को योग के प्रति जागृत किया है। उन्होंने जोर दिया कि “भारत की संस्कृति सर्वे भवन्तु सुखिनः रही है”, यानी सभी सुखी हों। पीएम ने वर्तमान वैश्विक अस्थिरता का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे समय में योग शांति का रास्ता है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत अब हीलिंग का एक बड़ा स्थान बन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी से योग को एक जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि हमें अपने व्यक्तिगत हित से ऊपर उठकर समाज के बारे में सोचना चाहिए।पीएम मोदी के नेतृत्व में, भारत में और विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, जो योग को एक वैश्विक पहचान दिला रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here