PHOTOS: छिपकलियां खुद घर छोड़कर भाग जाएंगी, बस अपना लें ये 5 रुपये का नुस्खा

Last Updated:

बारिश के मौसम में घर में छिपकलियों की आमद बढ़ जाती है, जो न केवल देखने में डरावनी लगती हैं बल्कि स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकती हैं. बाजार के महंगे और जहरीले केमिकल की जगह अगर कोई घरेलू, सस्ता और असरदार उपाय मिल जाए, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है. इस खबर में हम आपको एक ऐसा देसी हैक बताने जा रहे हैं, जिसे आप सिर्फ पांच रुपये में बना सकते हैं और छिपकलियों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं.

सिर्फ 5 रुपये में छिपकलियों को कहें अलविदा, जानें घर में अपनाने लायक आसान और असरदार नुस्खे

मानसून आते ही घर में नमी बढ़ जाती है, जिससे दीवारों और छतों पर छिपकलियां ज्यादा दिखाई देने लगती हैं. रसोई, बाथरूम, स्टोर रूम और बालकनी जैसे स्थान छिपकलियों के पसंदीदा ठिकाने बन जाते हैं. कई बार ये कीड़े खाने वाली छिपकलियां गलती से खाने-पीने की चीजों में गिर जाती हैं, जिससे बड़ी स्वास्थ्य समस्या हो सकती है.

सिर्फ 5 रुपये में छिपकलियों को कहें अलविदा, जानें घर में अपनाने लायक आसान और असरदार नुस्खे

छिपकलियों को भगाने के लिए बाजार में कई केमिकल बेस्ड स्प्रे और दवाएं मौजूद हैं लेकिन इनमें मौजूद जहरीले तत्व इंसानों और पालतू जानवरों की सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं. ऐसे में प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय अपनाना अधिक बेहतर होता है.

सिर्फ 5 रुपये में छिपकलियों को कहें अलविदा, जानें घर में अपनाने लायक आसान और असरदार नुस्खे

बिलासपुर के रहने वाले एक्सपर्ट पंकज सिंह ने बताया कि इस उपाय के लिए आपको चाहिए दो रुपये का इंस्टेंट कॉफी पैकेट और तीन रुपये की तंबाकू की पुड़िया. दोनों को बराबर मात्रा में मिलाएं.

सिर्फ 5 रुपये में छिपकलियों को कहें अलविदा, जानें घर में अपनाने लायक आसान और असरदार नुस्खे

उन्होंने बताया कि थोड़ा पानी डालकर इसका घोल बना लें और स्प्रे बोतल में भरकर उन जगहों पर छिड़कें, जहां छिपकलियां ज्यादा आती हैं. कॉफी और तंबाकू की गंध छिपकलियों को असहज कर देती है, जिससे वे वहां टिक नहीं पातीं.

सिर्फ 5 रुपये में छिपकलियों को कहें अलविदा, जानें घर में अपनाने लायक आसान और असरदार नुस्खे

अगर स्प्रे न करना चाहें, तो आप कॉफी और तंबाकू को गाढ़ा पेस्ट बनाकर छोटी-छोटी गोलियां तैयार करें. इन्हें खिड़की-दरवाजों के पास, रसोई के नीचे या अलमारियों के पीछे रख दें. इस पेस्ट की तेज गंध और तंबाकू में मौजूद निकोटिन छिपकलियों को दूर रखने में कारगर साबित होता है.

सिर्फ 5 रुपये में छिपकलियों को कहें अलविदा, जानें घर में अपनाने लायक आसान और असरदार नुस्खे

छिपकलियों को भगाने के लिए प्याज और लहसुन का रस भी बेहद प्रभावी होता है. इसे स्प्रे बोतल में भरकर छिड़कें. इसके अलावा काली मिर्च और लाल मिर्च का पाउडर भी पानी में मिलाकर स्प्रे करें. यह मिश्रण भी छिपकलियों को पास आने से रोकता है.

सिर्फ 5 रुपये में छिपकलियों को कहें अलविदा, जानें घर में अपनाने लायक आसान और असरदार नुस्खे

छिपकलियों से छुटकारा पाने के लिए भारी खर्च करने की जरूरत नहीं है. कॉफी और तंबाकू जैसे घरेलू पदार्थों से बना यह उपाय सस्ता भी है और बेहद असरदार भी. साथ ही इससे आपके परिवार और पालतू जानवरों की सेहत पर भी कोई असर नहीं पड़ता. तो आज ही इसे आजमाएं और पाएं छिपकलियों से छुटकारा.

homechhattisgarh

PHOTOS: छिपकलियां खुद घर छोड़कर भाग जाएंगी, बस अपना लें ये 5 रुपये का नुस्खा

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here