पटना, बिहार: बिहार बंद के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और RJD नेता तेजस्वी यादव को एक बड़ा राजनीतिक दांव खेलने की सलाह दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों नेताओं से गिरफ्तारी देने का आह्वान किया, उनका मानना है कि ऐसा करने से देश का राजनीतिक माहौल बदल सकता है।
तिवारी ने अपने सुझाव में लिखा, “मेरा एक नम्र सुझाव है। आप दोनों चुनाव आयोग के गेट तक पहुंच गए तो वहां धरना दे दीजिए। अगर पुलिस रोकती है तो वहीं धरने पर बैठ जाइए।” उन्होंने आगे कहा कि अगर पुलिस उन्हें हिरासत में लेती है, तो जमानत नहीं लेनी चाहिए। तिवारी के मुताबिक, “अगर ऐसा हो जाता है तो देश का माहौल बदल जाएगा।
“शिवानंद तिवारी का यह बयान ऐसे समय आया है जब विपक्षी दल मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और विभिन्न मुद्दों पर सरकार के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। इस सुझाव के बाद राजनीतिक गलियारों में इसकी खूब चर्चा हो रही है कि क्या राहुल गांधी और तेजस्वी यादव इस ‘गिरफ्तारी दो’ वाली रणनीति पर अमल करेंगे।


