‘हाउसफुल 5’ जल्द OTT पर: जुलाई के अंत तक अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीम!

मुंबई: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में दर्शकों को हंसाने के बाद अब OTT पर धमाल मचाने को तैयार है। जानकारी के अनुसार, यह फिल्म जुलाई के अंत तक अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है।

हालांकि, फिल्म के डिजिटल प्रीमियर को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इंडस्ट्री में इसकी खूब चर्चा है। कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म को दो वर्जन – ‘हाउसफुल 5A’ और ‘हाउसफुल 5B’ – में रिलीज किया गया था। अब फैंस इसके OTT रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि वे घर बैठे इस फिल्म का लुत्फ उठा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here