Sara Ali Khan And Kartik Aryan Seev On A Road Without Helmet Trolled By Trollers Love Aajkal 2 Shooting In Delhi Imtiaz Ali | सारा और कार्तिक का ये वीडियो हो रहा है वायरल, लोगों ने किया जमकर ट्रोल

सारा और कार्तिक का ये वीडियो हो रहा है वायरल, लोगों ने किया जमकर ट्रोल



सारा अली खान और कार्तिक आर्यन को लेकर काफी वक्त से कई तरह की खबरें आ रही हैं. दोनों इस वक्त अपनी अगली फिल्म ‘लव आजकल 2’ की शूटिंग को लेकर बिजी चल रहे हैं. इस फिल्म की दिल्ली में शूटिंग चल रही है. फिल्म के सेट से कोई न कोई तस्वीर और वीडियो सामने आ ही रहे हैं.

नया वीडियो आया है सामने

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान जल्द ही फिल्म ‘लव आजकल 2’ में नजर आने वाले हैं. इन दिनों दोनों इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच एक वीडिय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सारा, कार्तिक के साथ बाइक पर बैठी हुई नजर आ रही हैं. अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये वीडियो फिल्म के ही किसी सीक्वेंस का होगा.

लोगों ने दोनों को किया ट्रोल

आपको बता दें कि, इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने सारा अली खान और कार्तिक आर्यन को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. दरअसल, सारा बाइक पर बिना हेलमेट पहने ही बैठी हुई नजर आ रही हैं, ऐसे में कई सारे फैंस सारा को हिदायत देते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here