‘ऑपरेशन सिंदूर’ इतिहास में दर्ज होगा: राष्ट्रपति मुर्मू

नई दिल्ली – स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह अभियान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इतिहास में दर्ज होगा।

राष्ट्रपति ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर को निर्णायक तरीके और अडिग संकल्प के साथ अंजाम दिया गया। इस अभियान ने यह साबित कर दिया कि हमारी सशस्त्र सेनाएं किसी भी परिस्थिति में देश की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

“उन्होंने आगे कहा कि पहलगाम हमले के बाद देश ने एकजुट होकर उन ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया, जो हमें विभाजित करना चाहते थे। राष्ट्रपति के इस संबोधन ने सेना के शौर्य और राष्ट्र की एकता को रेखांकित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here