रश्मिका मंदाना की रिंग फिंगर में अंगूठी, फैंस ने सगाई के लगाए कयास

मुंबई: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हाल ही में SIIMA अवॉर्ड्स के लिए दुबई जाते समय एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान उनकी रिंग फिंगर में पहनी एक हीरे की अंगूठी ने सबका ध्यान खींच लिया। इस अंगूठी को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस और यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि रश्मिका ने एक्टर विजय देवरकोंडा से चुपके से सगाई कर ली है।

कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो शेयर करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि दोनों ने गुप्त रूप से सगाई कर ली है। हालांकि, रश्मिका या विजय देवरकोंडा की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here