Chhattisgarh News In Hindi : Balrampur Accident; 3 Killed as Car-Truck Road Accident Today In Chhattisgarh Balrampur | पुलिस अधीक्षक आवास के बाहर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 लोगों की मौत

  • बलरापुर में चांदो रोड पर देर रात हुआ हादसा, एक गंभीर घायल युवक अंबिकापुर रेफर
  • स्कार्पियों सवार युवक ग्राम ओबरी से अमडंडा जा रहे थे शादी समारोह में शामिल होने के लिए

Dainik Bhaskar

Feb 20, 2020, 05:22 PM IST

बिलासपुर. बलरामपुर में बुधवार देर रात पुलिस अधीक्षक आवास के बाहर हुए सड़क हादसे में स्कार्पियो सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अंबिकापुर रेफर किया गया है। हादसा चांदो रोड पर तेज रफ्तार स्कार्पियो के बंगले के सामने खड़े ट्रक से टक्कर हो जाने के चलते हुआ है। हादसे में मारे गए तीनों युवकों की उम्र 18 वर्ष है। 

बलरामपुर निवासी राहुल रजक (18), ग्राम टांगरमहरी निवासी विष्णु (18) और सूरज प्रजापति (18) अपने एक अन्य साथी के साथ स्कार्पियो से ग्राम ओबरी से अमडंडा एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान जिला मुख्यालय के चांदो रोड पर एसपी बंगले के सामने अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक से जा टकराई। 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से स्थानीय अस्पताल भिजवाया। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल घायल का उपचार चल रहा है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here