‘लेडी अफसर’ के घर से मिला करोड़ों का खजाना, 90 लाख कैश और 1 करोड़ के गहने जब्त

गुवाहाटी: असम में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुख्यमंत्री विशेष सतर्कता सेल ने एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने असम सिविल सर्विस (ACS) अधिकारी नूपुर बोरा को गिरफ्तार किया है। सोमवार को बोरा के घर पर की गई छापेमारी के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ।छापेमारी में सतर्कता टीम को बोरा के घर से लगभग 90 लाख रुपए नकद और 1 करोड़ रुपए से अधिक के सोने के गहने मिले हैं। यह भारी-भरकम संपत्ति देखकर टीम भी दंग रह गई।

नूपुर बोरा पर आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अवैध तरीके से इतनी बड़ी संपत्ति जमा की। इसके साथ ही, उन पर फर्जी सरकारी जमीनों को अवैध रूप से संदिग्ध घुसपैठियों के नाम पर दर्ज करवाने का भी आरोप है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और अधिकारियों को उम्मीद है कि इस गिरोह से जुड़े और भी लोगों के नाम सामने आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here