मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किए महाकालेश्वर के दर्शन

उज्जैन, 21 सितंबर 2025: मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने आज उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने संध्या आरती में भाग लिया और भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।दर्शन के दौरान मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंदिर के पुजारी आकाश गुरु द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। इस अवसर पर उन्होंने श्री महाकाल लोक का भी अवलोकन किया और उसकी भव्यता की सराहना की।

मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अध्यक्ष और कलेक्टर रोशन सिंह तथा मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने मुख्य सचिव का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उज्जैन कमिश्नर आशीष सिंह भी मौजूद रहे।मुख्य सचिव ने नंदी हॉल में बैठकर कुछ समय के लिए शिव साधना भी की, जो उनकी आध्यात्मिक आस्था को दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here